Breaking News

चुनाव को लेकर उरीमारी में ग्रामीणों ने की बैठक

मुखिया प्रत्याशी कमला देवी और पंसस प्रत्याशी गीता देवी ने की वोट देने की अपील

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत के वार्ड संख्या 02 प्रेमनगर बस्ती में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता सीतामुनी देवी एवं संचालन तालो बेसरा ने किया। बैठक में ग्रामीणों ने अपने वार्ड से संबंधित समस्याओं को मुखिया प्रत्याशी कमला देवी एवं पंचायत समिति प्रत्याशी गीता देवी को अवगत कराया। वहीं चुनाव में उरीमारी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कमला देवी एवं पंचायत समिति प्रत्याशी गीता देवी को अपना समर्थन देने की बात कही। मौके पर मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने कहा कि पंचायत ने सीसीएल से एनओसी के अभाव में कुछ कार्य नहीं हो पाए अपने अधूरे कार्यों को पूरा कर सकूं। इसके लिए आप सभी मतदाता ज्यादा से ज्यादा अपना वोट सेब छाप पर दें। पंचायत समिति प्रत्याशी गीता देवी ने कहा कि पंचायत का जमीनी स्तर पर विकास हो और सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लोगों को मिल सके इसके लिए पंचायत के मतदाता हमें आलमीरा छाप पर वोट देकर विजयी बनावें।
जनसंपर्क में मुख्य रूप से आरसीएमयू बरकासयाल के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, विसमो सचिव महादेव बेसरा, कानू मरांडी, डॉ जी आर भगत, जतरू बेसरा, रवि पवरिया, सिगू हेम्ब्रम, मनाराम हांसदा, कृष्णा किस्कू, सीतामुनी देवी, फुलमती किस्कू, शांति देवी, तेतरी देवी, बसन्ती देवी, रूसुमूनी देवी, रंधनी देवी, फुलमुनी देवी, आशालता देवी, अयोध्या करमाली, लालदेव महतो, संजय करमाली, राजेश हंसदा, अब्दुल अंसारी, फुलू साव, जलेश करमाली, विनय करमाली, लटू करमाली, रंजीत करमाली, राज कुमार लाला, मनी करमाली, मोहन करमाली, संतोष करमाली, मनोज करमाली, राजेन्द्र करमाली, बिनोद करमाली, प्रमोद करमाली, किशुन करमाली, अशोक करमाली, टुमन करमाली, विजय करमाली, अजय करमाली, शनिचर करमाली, राजू करमाली, प्रेमचरण करमाली, दशरथ करमाली, देवचरण करमाली, जगदीश करमाली, रामवृक्ष करमाली, झना करमाली, टीभू करमाली, जगनी देवी, सुन्दरी देवी, रतनलाल करमाली, बसंती देवी, सुशीला देवी, रंधनी देवी, संतोषी देवी, सुनिता देवी, रिया देवी, चन्दा देवी, जयन्ती देवी, अजन्ति देवी, यशोदा देवी, शालो देवी, गीता देवी, बबिता देवी, अंजू देवी, कविता देवी, पार्वती देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।