Breaking News

यह जीत मेरी नहीं सोसोकलां पंचायत वासियों की है: नीता देवी

सोसोकलां में निकला विशाल विजय जुलूस

गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड के सोसोकलां पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया नीता देवी के समर्थको ने विजय जुलूस निकाला।

जुलूस में समर्थकों ने बेंड बाजा के साथ जम कर जश्न मनाया। साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की। जुलूस क्षेत्र के सोसो खुर्द,सोसो कलां, हेमतपुर ,बरवाडीह,हिसिमदाग के गांव में भर्मण किया। जहां मतदाताओं के प्रति नीता देवी ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं सभी सोसो कलां वासियों की है। प्रयास रहेगा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे। पिछले पांच सालों में जो भी विकास के कार्य हुए है। उसे आगे बढ़ाने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने मेरे प्रति जो विश्वास दिखाया है ।उसपर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगी। मौके पर दिनेश्वर महतो, संजय महतो, राजेश कुमार महतो, लाइक आलम, कपिल महतो, सावित्री देवी, ममता कुमारी, कालेन्द्र महतो, सियालाल महतो, लखिमनी देवी, अकबर अली, मजीद मियां, संतोष रजवार, राजेश रजवार, रंजीत महतो, अंजनी कुमार, जलेश्वर महतो, गुड़िया कुमारी, छत्रु महतो सहित कई शामिल थे।