गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड के घाघरा गांव में मंडा पर्व का भव्य आयोजन किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोला के जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो उपस्थित थे। मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश चौधरी ने इसका विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया।
इस मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड के संस्कृति का परंपरागत त्यौहार है।समाजसेवी चंद्रशेखर महतो, वरिष्ठ आजसू नेता बिनू कुमार महतो युवा टाइगर, रुपेश महथा ने किया। मौके पर ललन बेदिया, विद्या बेदिया, लोहा सिंह मुंडा ,बासुदेव मुंडा, संजय करमाली इत्यादि शामिल हुए।