नौ जून कुल्हापानी में मनाया जाएगा ‘दामोदर महोत्सव‘
रामगढ़ : नयी सराय स्थित रॉयल एलफिल्ड के शोरूम में शुक्रवार को देवनद दामोदर महोत्सव को लेकर बैठक हुई। जिससे मुख्य रूप से कार्यक्रम के सूत्रधार विधायक सरयु राय उपस्थित रहे। बैठक में महोत्सव के तहत होनेवाले भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए विचार विमर्श किया गया।
सरयु राय ने कहा कि हमलोंगों ने 2004 से दामोदर बचाओ अभियान चला रहे हैं। 15 वर्षों में दामोदर का पानी 95 प्रतिशत तक साफ हुआ। इधर, कोविड के बाद हमलोग दामोदर की वर्तमान स्थिति का आंकलन करेंगे। इसे लेकर पांच जून पर्यावरण दिवस से मैं दामोदर नदी से सटे प्रमुख इलाकों में जाकर स्थिति का जायजा लूंगा। 9 जून को कुल्हापानी में दामोदर महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में उमेश राजगढ़िया, देवेंद्र सिंह, ब्रजेश पाठक, शिवकुमार महतो, संजोग कुमार, इंद्रजीत कुमार, करमजीत सिंह जग्गी, रामेश्वर सिंह फौजी, दिगंबर महतो, पंचम चौधरी, विनोद कुमार मिश्रा, कीर्ति गौरव, अनमोल सिंह सहित कई मौजूद रहे।