Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना में महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

निर्भया फंड से पलामू जिला को मिला 15 स्कूटी व टैब।
महिलाओं की समस्या पर होगी त्वरित कार्रवाई -एसपी चंदन सिन्हा
मेदिनीनगर: महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार एवं घरेलू हिंसा को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने महिला हेल्प डेस्क योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत झारखंड में भी महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, घरेलू हिंसा, दुष्कर्म को रोकने के लिए राज्य सरकार ने झारखंड के तीन सौ थानो में महिला हेल्प डेस्क योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना में सभी महिला थाना प्रभारी या महिला सब इंस्पेक्टर को एक स्कूटी एवं टैब सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है।ताकि महिला पुलिसकर्मी त्वरित गति से पीड़ित महिला को सहायता पहुंचा सकें। इस योजना के तहत पलामू जिला के 15 थाना क्षेत्र के महिला सब इंस्पेक्टर को एक -एक स्कूटी एवं टैब प्रदान की गई है। शहर थाना में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

उन्होंने लेस्लीगंज, पाकी, मनातू, हरिहरगंज, छतरपुर, शहर थाना ,चैनपुर, रेहला, नवा बाजार, हुसैनाबाद, हैदरनगर ,तहसील, पाटन, सतबरवा, महिला एवं संरक्षण थाना शहर को स्कूटी एवं टैब प्रदान किया। इस दौरान शहर थाना क्षेत्र के गुरियाही निवासी अरुण पासवान की पत्नी विमला देवी ने अपनी पुत्री को लेकर थाना पहुंची ही थी। की एस पी की नजर उक्त पीड़ित महिला पर पड़ी तो उन्होंने उससे बात किया। तो एसपी ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी फिरदोस नाज को पीड़ित महिला से पूरी बात सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क खुल जाने से महिलाओं पर हो रहे घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न ,दुष्कर्म एवं अन्य छोटी-छोटी समस्याएं जो महिलाओं से जुड़ी हुई है। उस पर त्वरित गति से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत होने से लोगों में डर होगा।साथ ही साथ शोषित एवं पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल पाएगा। इस मौके पर एसडीपीओ सुरजीत कुमार ,शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा,महिला थाना प्रभारी फिरदोस नाज ,सुनीला लिंडा ,समेत अन्य उपस्थित थे।