पोटंगा पंचायत का सर्वांगीण विकास पहली प्रथमिकता : सूरज बेसरा

उरीमारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशियों के द्वारा बैठक एवं जनसंपर्क अभियान तेजी से हो रहा है। इसी क्रम में पोटंगा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने असवा, तिलैया, तिलैया बखरी टोला, भुरकुण्डवा, रस्का टोला, सतमारा एवं करमा टिल्हा के मतदाताओं से शुक्रवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ब्रेड टोस्टर छाप पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील किया। मौके पर मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने कहा कि पंचायत के मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया तो पंचायत का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में विनोद हेंब्रोम, आनंद बेसरा, पप्पुलाल मॉंझी, अनिल बेसरा, सूरजा मॉंझी, राजेन्द्र टुडू, धानो मरांडी, विश्वनाथ टुडू, मनोज टुडू, तिवारी सोरेन, सुलेन्द्र टुडू, दिनेश टुडू, बिरजू टुडू, सुभाष टुडू, बिरेंद्र सोरेन, सनोज टुडू, राजेन्द्र टुडू, अनिता देवी, फुलमति देवी, अनिता हॉंसदा, सुशिला देवी, क्रांति देवी, शुक्रु देवी, सरिता बेसरा, सोनमति देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, पर्वती देवी, मालती देवी,पानो देवी, चॉंदमुनि देवी, पनपती देवी, मन्ती कुमारी सहित कई लोग शामिल थे।