Breaking News

श्री 1008 जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शोभायात्रा के साथ आरंभ

पंचकल्याणक को लेकर मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी के नेतृत्व में आरंभ हुआ महोत्सव

रामगढ़ के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय प्रांगण में आरंभ हुआ महोत्सव

रामगढ़ शहर मैं आज से 6 दिनों तक जैन धर्मावलंबियों का होगा जमावड़ा

शोभायात्रा में 11 रथ पर समाज के लोग थे शामिल

रामगढ़। श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ द्वारा श्री 1008 जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आज 20 मई से आरंभ हो गया है। जो 26 मई 2022 तक आयोजित की गई है। परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में यह कार्यक्रम आरंभ हुआ है।


श्री 1008 पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में परम सानिध्य परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के सानिध्य में 20 मई के प्रातः 7:00 श्री दिगंबर जैन मंदिर से शहर में भव्य शोभायात्रा आरंभ हुई। जिसमें मुनि श्री अरहसागर जी महाराज, विद्वान डॉ सोनल शास्त्री दिल्ली, पंडित सुदर्शन जी शास्त्री पिंडरई और अमित वास्तु इंदौर भी शामिल हुए।इस महोत्सव में त्यागीवर्ती सारांश भैया और रुपेश भैया भी शामिल हुए। श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव के आरंभ में आज 20 मई को मंगलाष्टक अभिषेक पूजन जिनालय में प्रातः 6:00 हुई। इसके बाद प्रातः 6:30 बजे श्री जी की शोभा यात्रा घट यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर पंचकल्याणक स्थल तक पहुंचा। शोभायात्रा में 11 रथों पर समाज के गणमान्य लोग सवार नजर आए। श्रीजी की शोभायात्रा में श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के अलावा बाहर से आए लोग भी शामिल हुए। यह शोभा यात्रा श्री दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ से आरंभ होकर शहर के झंडा चौक, थाना चौक,गोला रोड, लोहार टोला रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल गांधी स्मारक स्कूल परिसर पहुंची। शोभायात्रा में बड़े पैमाने पर बैंड की धुन पर महिलाएं भजन-कीर्तन और नृत्य करते चल रही थी। शहर में जगह-जगह शोभा यात्रा का सामाजिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा का आकर्षण मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का सामाजिक संगठनों ने जोरदार ढंग से पूजा-अर्चना कर स्वागत किया। मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने लोगों को खुलकर आशीर्वाद दिया। श्री दिगंबर जैन समाज के निकाली गई शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। वही शोभायात्रा का स्वागत भी समाज के सभी वर्ग के लोगों ने किया। हालांकि सुबह से ही गर्मी का प्रकोप दिखा इसके बावजूद शोभायात्रा में लोगों की भीड़ और उत्साह पूरी तरह से दिखी। शोभा यात्रा गांधी स्मारक स्कूल पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद प्रातः 8:15 बजे ध्वजारोहण, तत्पश्चात मंडप उद्घाटन, मंडप शुद्धिकरण, सरलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा एवं अभिषेक पूजन हुआ। इसके बाद 9:00 बजे मुनि श्री द्वारा मंगल देशना की गई।

वही शाम 6:20 बजे शंका समाधान होगा। 7:30 बजे आरती एवं प्रवचन और उसके बाद रात 8:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
वही 21 मई को गर्भ कल्याणक का पूर्व रूप का मंगलाष्टक अभिषेक पूजन होगा। मुनि श्री द्वारा मंगल देशना पश्चात त्याग मंडल विधान होगा। संध्या 6:20 बजे शंका समाधान होगा। रात 7:30 बजे आरती एवं शास्त्र प्रवचन होगा। इसके बाद रात 8:30 बजे से सोधर्म इंद्र दरबार,तत्व चर्चा कुबेर द्वारा रत्न वृष्टि, माता को अष्ट कुमारियो द्वारा भेंट समर्पण, गीत नृत्य की सेवा,16 स्वप्न दर्शन होगा। इसके बाद मध्य रात्रि को गर्भ कल्याणक की अंतरंग क्रियाएं होगी।

फिर 22 मई को गर्भ कल्याणक का उत्तर रूप में नित्य नियम अभिषेक पूजन एवं गर्भ कल्याणक पूजन प्रातः 5:45 बजे होगा। प्रातः 8:30 बजे मुनि श्री द्वारा मंगल देशना तत्पश्चात इंद्र इंद्ररानियों द्वारा नवीन मंदिर वेदी शिखर शुद्ध एवं वेदी संस्कार हेतु घट यात्रा होगा। दोपहर बाद 3:30 बजे माता की गोद भराई शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 6:20 बजे शंका समाधान होगा।रात्रि 7:30 बजे आरती शास्त्र पूजन होगा। रात्रि 8:30 बजे से गर्भ कल्याणक का उत्तर रूप महाराजा नाभिराय का राज दरबार, स्वप्न फलादेश, गीत नृत्य, तत्व चर्चा, 56 कुमारियों द्वारा भेट समर्पण एवं प्रश्न उत्तर होगा।
23 मई को जन्म कल्याणक के तहत प्रातः 5:30 बजे नित्य नियम,अभिषेक पूजन, तत्पश्चात जन्म कल्याणक की विशेष क्रियाएं, बालक आदि कुमार का जन्म,जन्मतिशय, गुना रोपण, जन्मोत्सव एवं बधाइयां प्रातः 5:30 बजे से होगी। इसके बाद रात 8:00 बजे मुनि श्री द्वारा मंगल देशन, तत्पश्चात सौधर्म इंद्र आदि विशेष इंद्रों द्वारा अयोध्या नगरी की एरावत हाथी सहित तीन प्रदक्षिणा एवं जन्मभिषेक हेतु सचि द्वारा आदि कुमार को गर्भ गृह से लाना, सौधर्मेंद्र द्वारा सहस्त्र नेत्रों से दर्शन, 1008 रत्नमयी कलश से जलाभिषेक,सचि द्वारा आदि कुमार का श्रृंगार करना है। फिर संध्या 6:20 बजे शंका समाधान, संध्या 7:30 बजे आरती एवं शास्त्र प्रवचन होगा। रात्रि 8:30 बजे से महाराजा नाभिराय के दरबार में तांडव नृत्य, पालना झूलाना, बाल क्रीड़ा,जन्मोत्सव, गीत नृत्य आदि होंगे।
फिर 24 मई को तप कल्याणक के तहत प्रातः 5:30 बजे से नित्य नियम अभिषेक पूजन तत्पश्चात जन्म कल्याणक पूजन होगा।प्रातः 8:30 बजे मुनि श्री का प्रवचन होगा। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से कई कार्यक्रम और दीक्षा संस्कार होगा। रात 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इसके बाद 25 मई को ज्ञान कल्याणक के तहत प्रातः 5:30 बजे नित्य नियम अभिषेक पूजन तप कल्याण पूजन होगा। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे मुनि श्री का प्रवचन 9:00 बजे से मुनि श्री आदि सागर जी महाराज की आहार चर्चा होगी। दोपहर 12:00 बजे से कई कार्यक्रम होंगे। फिर रात 8:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
महोत्सव के अंतिम दिन 26 मई को मोक्ष कल्याणक के तहत प्रातः 5:15 बजे से नित्य नियम अभिषेक पूजन भगवान आदिनाथ को कैलाश पर्वत से निर्वाण प्राप्ति सिद्ध गोनारोपण मोक्ष कल्याणक पूजन तदोपरांत हवन होगा। इसके बाद प्रातः 8:30 बजे से मुनि श्री का प्रवचन श्रीजी की शोभायात्रा नवीन जिनालय में जिन दिन स्थापना कलसारोहन ध्वज दंड स्थापना एवं समापन होगा। संध्या 6:30 बजे से शंका समाधान और आरती होगा। शोभायात्रा में श्री दिगंबर जैन समाज रामगढ़ के अध्यक्ष रमेश सेठी,ललित जैन, मानिक जैन, जीवन जैन, अशोक जैन, डॉ शरद जैन, संजय जैन,सुनील जैन, पदम चंद जैन,दिलीप जैन, विनोद जैन,राजेंद्र चूड़ीवाल, राजेंद्र जैन,मूंकी छाबड़ा,अमित जैन,प्रदीप जैन, श्यामसुंदर जैन,प्रदीप चूड़ीवाल,राहुल जैन, सुभाष सेठी, सुनील सेठी आदि शामिल थे।