Breaking News

जिला पार्षद प्रत्याशी रीता देवी ने कुरसे पंचायत में किया जनसंपर्क

भुरकुंडा (रामगढ़): जिला परिषद पतरातू क्षेत्र संख्या-सात की प्रत्याशी रीता देवी ने गुरुवार को कुरसे पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान रीता देवी, उनके पति समाजसेवी मनोज राम और बड़ी संख्या में समर्थकों ने घर-घर जाकर एयरकंडीशनर छाप पर वोट देने की अपील की। इस दौरान कुरसे के समर्थकों ने रीता देवी और मनोज राम का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिप प्रत्याशी रीता देवी ने कहा कि जनता के आर्शीवाद से अगर अवसर मिला क्षेत्र में विकास को गति दी जाएगी। बुनियादी समस्याओं को दूर कर योजनाओं का लाभ हरेक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

मौके पर सचिन साव, विजय मुंडा, जयदेव सिंह, पंकज सिंह, गजेंद्र सिंह, गणेश यादव, शंकर मुंडा, विश्वनाथ करमाली, नंदू करमाली, मदन मुंडा, बालेश्वर करमाली, अमित कुमार, राखी देवी, सुमित्रा देवी, चुन्नी देवी, पिंकी देवी, संगीता देवी, नुनीबाला देवी, सावित्री देवी, रीना देवी, बाशो देवी, देवजानी देवी, शीना देवी मौजूद रहे।