मेदनीनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर अरुणा संकर एवं डिप्टी मेयर मंगल सिंह के द्वारा होल्डिंग टैक्स कम करने और माफ करने को लेकर दिया गया बयान जनता को बेवकूफ बनाने वाला बयान बताया है।
रुचिर तिवारी ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भाजपा के मेयर और डिप्टी मेयर टैक्स का बोझ जनता पर लाद दिए निगम के वासी टैक्स भरने के लिए रोज घंटो लाइन में लगे हुए रहते थे। लेकिन इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इनके मुंह से एक शब्द टैक्स माफ करने के लिए नहीं निकला। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव नगर निगम के नए क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। जिसमें आम जनता ने नगर निगम के इस दोहरी टैक्स के खिलाफ बहुत ही विरोध किया। उस समय यह सारे लोग निगम के माध्यम से जनता को लूटा रहे थे। अब चुकी 1 वर्ष बाद चुनाव आने वाला है तो मेयर अरुणा संकर और डिप्टी मेयर मंगल सिंह गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने लगे और कहने लगे कि नए क्षेत्रों का होल्डिंग टैक्स माफ होना चाहिए। ऐसे नेताओं और जनप्रतिनिधियों को जनता अच्छी तरह समझ रही है। आने वाला चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। जनता जनार्दन जिसको यह बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हैं। वही इनका भरपूर हिसाब किताब रखेगी।