Breaking News

विपक्षी दलों का बयान ओछी राजनीति व हताशा का परिचायक है : डॉ संजय

  • रामगढ़ : भाजपा नेता ने अर्थव्यवस्था पर विपक्षी दलों को लिया आड़े हाथों

रामगढ़। भाजपा नेता व शिक्षाविद प्रो.संजय सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था में आर्थिक विकास दर और जी डी पी को लेकर सभी विपक्षी दलों का बयान ओछी राजनीति व हताशा का परिचायक है। खासकर कांग्रेस पार्टी ने लगभग 60 वर्षों तक देश मे शासन किया है तो उसे ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर इकोनॉमिक को- ऑपेरशन एंड डेवेलपमेंट, आई एम एफ, डब्ल्यू टी ओ और वर्ल्ड बैंक आदि वैश्विक संस्थाओं पर अवश्य भरोसा होगा। इन सभी संस्थाओं के प्रमुखों का कहना है कि covid 19 वैश्विक महामारी का प्रकोप दुनिया भर के देशों की अर्थव्यवस्था को डगमगा दिया है।विकसित देश अमेरिका की अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत की गिरावट, चीन की जीडीपी में 6.8 की गिरावट, जर्मनी में 2.2 फीसदी, फ्रांस की जीडीपी विकास दर में 5.8 और स्पेन में 5.2 प्रतिशत की गिरावट आई है जो पिछले 100 वर्षों में सबसे बड़ी आर्थिक गिरावट है।

भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है

प्रो.सिंह ने कहा कि कोविड 19 के कारण दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक विकास दर माइनस में है।इसी आधार पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का भी कहना है कि आनेवाले समय में भारत का आर्थिक विकास दर माइनस में जा सकती है।इससे विपक्षी दलों को हैरान होने की बात नहीं है।इस संदर्भ में प्रो.सिंह ने कहा कि देश के विपक्षी दलों को शायद यह पता होना चाहिए कि देश मे वर्ष 1957-58, 65- 66, 1972-73 और 79- 80 में भी देश की आर्थिक विकास दर माइनस में जा चुकी है। वर्ष 2020- 21 में भी विकास दर माइनस में रहती है तो पिछले 30 वर्षों में ये पहला मौका होगा जो कोरोना महामारी की चपेट के कारण अर्थव्यवस्था बढ़ने के बजाय घटने लगेगी।  केवल भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। देश – दुनिया के आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महामंदी 1930 के बाद कि सबसे बुरी आर्थिक स्थिति है।

प्रो.सिंह ने आगे कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट में भारत जैसे विकासशील देश के संबंध में वर्ल्ड बैंक जून 2020 को जारी ग्लोबल इकोनॉमि प्रोस्पेक्टस एनालिसिस रिपोर्ट में कहा गया है कि उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाएँ 2009 की वैश्विक आर्थिक मंदी की तुलना में कहीं ज्यादा कमजोर स्थिति में है।आज दुनिया के अधिकांश देशों में आर्थिक गतिविधियाँ और जनजीवन काफी बुरी तरीके से प्रभावित हो रही है।

Check Also

गिरिडीहः बाबूलाल मरांडी अचानक पहुंचे प्रखंड कार्यालय, कहा- समय पर करें म्यूटेशन के काम

🔊 Listen to this गिरिडीहः तिसरी गांव के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से शिकायत …