सोरेन परिवार को परेशानियों के बीच मिला सुखद समाचार
शिबू सोरेन के नाम पर लोगों ने रेखा सोरेन को दिया वोट
रामगढ़। झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन पिछले कुछ समय से परेशानियों से घिरे पड़े हैं। इस बीच गुरुवार को सोरेन परिवार को एक सुखद समाचार मिला है। सोरेन परिवार की बेटी रेखा सोरेन गोला से जिला परिषद का चुनाव जीता है। रेखा सोरेन के चुनाव जीतने से सोरेन परिवार में खुशी का माहौल है। झामुमो की रेखा सोरेन ने आजसू प्रत्याशी को 4 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है। जिला परिषद 15 निर्वाचन क्षेत्र से रेखा सोरेन विजई हुई है। यहां से तीन प्रत्याशी मुख्य रूप से चुनाव मैदान में थे। यहां से चुनाव लड़ रही उषा देवी कोर्स 6019 नेहा देवी को 6838 और रेखा कुमारी को एक 11326 वोट मिला। गोला जिला परिषद 15 से रेखा कुमारी के चुनाव जीतने के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। हालांकि रेखा सोरेन की जीत पहले ही लगभग तय हो चुकी थी। क्योंकि क्षेत्र के लोगों ने शिबू सोरेन के नाम पर उनको वोट देने का मन बना लिया था। रेखा की बड़ी जीत के बाद अब जिला परिषद अध्यक्ष के नाम की चर्चा होने लगी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रेखा सुरेंद्र को जिला परिषद अध्यक्ष बनवाने के लिए पूरी ताकत कार्यकर्ताओं से लगवाएंगे। सोरेन परिवार की बेटी रेखा सोरेन ने अपने घर से पहली बार चुनाव जीता है। उनकी जीत को काफी अहम माना जा रहा है। जो आने वाले दिनों में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को भी प्रभावित कर सकती है।