Breaking News

लुरुंगा गांव में भक्तिभाव में मनायी गयी मंडा पूजा

अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने दिया आस्था का परिचय

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत लुरुंगा गांव में मंडा पूजा धूमधाम से मनायी गयी। जिसमें शिव भक्तों एवं शोख्ताईन के द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। शिव भक्तों ने आग में नंगें पांव चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया।

मंडा पूजा का विधिवत उद्घाटन गरसुल्ला पंचायत के मुखिया छक्कन बेदिया ने फीता काटकर किया।  मंडा पूजा में छऊ नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का काफी मनोरंजन किया। सालहन एवं कुरकुट्टा बस्ती के कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान मेले का भी आयोजन किया गया। जहां लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। वहीं मिक्की माउस सहित कई स्टॉलों पर छोटे बच्चों की भीड़ लगी थी। मेले में मिठाई एवं खिलौने की दुकानों खरीदारी कर काफी खुश नजर आ रहे थे।

मंडा पूजा के सफल आयोजन में अध्यक्ष सुरेंद्र गंझू, सचिव तालेश्वर साव, कोषाध्यक्ष धनु गंझू, होरिल गंझू, सुरेंद्र महतो, सुखदेव ठाकुर, राजकुमार साव, दासो तुरी, बालेश्वर महतो, तेतर गंझू, प्रयाग महतो, गहन गंझू, मेघलाल तुरी, फूलचंद बेदिया, मनोज महतो, टिकेश्वर महतो, पांडे साव, तिलेश्वर गंझू, दूबेश्वर तुरी, सुखदेव महतो, सुरेश तुरी सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Check Also

पूर्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सुधीर यादव पिक्कू की माता का निधन

🔊 Listen to this 67 वर्षिय सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी …