अंगारों पर चलकर शिव भक्तों ने दिखाई अपनी भक्ति
गोला(रामगढ़)। जिला के गोला प्रखण्ड क्षेत्र के सरला कलाँ गाँव में मंडा पर्व धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। रविवार की सुबह शिव भक्तों ने गोमती नदी के पवित्र जल से स्नान कर दहकते अंगारों में चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था को दिखाया। इससे पहले सोमवार को रात्रि जागरण के तहत छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और सरायकेला खरसावां से आये कलाकारों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
जानकारी के अनुसार पाँच दिवसीय मंडा पर्व के दौरान प्रत्येक दिन अलग अलग कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इस मौके पर गणेश महतो,नितेश कुमार,विवेक कुमार,रितेश कुमार उर्फ बुलेट,राहुल,निवारण सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।