अंगारो पर चलकर शिवभक्तों ने दिया आस्था का परिचय
रिकवा गांव में भक्तिभाव से मनी मंडा पूज
गिद्दी: रिकवा गाँव में बीती रात भक्ति भाव के साथ मंडा पूजा आयोजित की गयी। अवसर पर 90 शिवभक्त और 75 शोख्ताईन द्वारा मरनगढ़ा नदी में स्नान कर और जलाभिषेक के उपरांत मंदिर स्थल तक पहुंचकर उपवास रखी महिलाओं द्वारा शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की गयी.शिवभक्तों द्वारा नंगेपांव अंगारो पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा में रांची गुन्दली पोखर सलाहन एत्वा भगत के कलाकारों द्वारा एक से एक छऊ नृत्य द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया। छऊ नृत्य कलाकारों ने झारखंडी संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मौके पर पंडित प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र में अच्छी वर्षा और परिवारिक सुख समृद्धि की कामना हेतु उक्त पूजा पुरे तन्मय के साथ की जाती है.उन्होंने कहा कि पूजा से लोगों की मन्नते भी पूरी होती है.
शिव भक्तों को बनस गोथाई अघनु करमाली और वासुदेव करमाली के द्वारा किया गया.जबकि बालेश्वर करमाली एवं नेपाल महतो पटमंगी कर शिव पार्वती बरात में शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में दासो मरांडी, भीमप्रसाद बेदिया, तालो मरांडी, लोकनाथ महतो, सहदेव बेदिया, अर्जुन महतो, ईश्वर महतो प्रयाग महतो सुरेश महतो,लालदेव महतो, नागेश्वर महतो, होरिल महतो, उदेश्वर महतो, जगदीश महतो, अर्जुन कुमार महतो,चरकू तुरी,सुरेश तुरी, सुनील महतो, घनश्याम महतो, महेंद्र महतो, गनौरी महतो, अजय तुरी, लोचन महतो, कुलदीप महतो, राजेंद्र महतो, किटून महतो, कौलेश्वर महतो, रामचंद्र महतो शामिल रहे।