Breaking News

सहायक अध्यापक के मरणोपरांत पत्नी को दिया आर्थिक सहयोग

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केन्द्र जरजरा में सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षकों) के द्वारा प्रा. वि. असवा के सहायक अध्यापक दिवंगत विक्रम यादव की  धर्मपत्नी कसरी देवी को 21000 रूपयें आर्थिक सहयोग दिया गया। मौके पर शिक्षकों ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक अध्यापकों के लिए कोई नियमावली नहीं है जो ऐसे स्थिति में कोई मदद मिल पाए। सहायक अध्यापक की आकस्मिक निधन होने पर सरकार के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे कि उनके आश्रितों का जीवन यापन सही से हो सके।

बताते चलें कि विक्रम यादव का निधन दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान 22 अप्रैल 2022 को हो गया था। संकुल, प्रखंड एवं जिला स्तर पर जहां भी सहायक शिक्षकों के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो सहायक अध्यापक संघ उन्हें हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

मौके पर मुख्य रूप से द्वारिका महतो, बसंती हेम्ब्रोम, अशोक कुमार सिंह, रोहित कुमार, ओमप्रकाश चौहान, सुषमा कुमारी, अरविंद सिंह, रमेश टुडू, युगेश महतो, सन्नी करमाली, महावीर सिंह, गीता कुमारी मांझी, अनिल पासवान, नागेन्द्र करमाली, मनेश उराँव, अनिमा टोप्पो, किरण कुमारी, उमेश साव, इन्दु कुमारी, सोहामनि टुडू, तालेश्वर मरांडी, अमर ज्योति बारवा, निर्मला कुमारी, इन्दु देवी, संगीता मरांडी, जितेंद्र सोरेन, प्रभु दयाल बेदिया, गीता देवी, संगीता देवी, बिनोद सिंह, गणेश मुर्मू, बचनी देवी, राजेन्द्र महतो, लालकेश्वर महतो, राजेश रंजन, चमेली देवी, धनंजय सिंह, महादेव साव, सुरेश साव, नीलिमा तिर्की, सुनाना गाड़ी, सुधी महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …