Breaking News

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मतगणना में धांधली होने की आशंका जताई

चुनाव आयोग से मतगणना की वीडियो रिकॉर्डिंग कराए जाने की मांग किया

रांचीझारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद उसकी मतगणना का कार्य 17 मई के प्रातः 8:00 बजे से आरंभ हो गया है। मतगणना के कार्य में गड़बड़ी होने की आशंका गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने व्यक्त किया है। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने झारखंड संदेश से बातचीत में कहा कि  झारखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण की मतगणना मंगलवार सुबह से जारी है। मैंने ट्वीट करके मतगणना में धांधली होने की आशंका व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंताओं को रखा और कहा है कि झारखंड की जनता से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर झारखंड सरकार ने अधिकारियों को अपने लोगों को पंचायत चुनाव में मदद करने का आदेश दिया है। पश्चिम बंगाल चुनाव की तर्ज पर यहां भी बहुत जोरों से चुनाव में धांधली की आशंका है। सांसद ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि काउंटिंग और वोटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाए। इससे लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा कायम रहेगा। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिला है कि सरकारी पार्टी अपने पसंद के प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगी।

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …