बाइक दुर्घटना में घायल दो युवकों की मौत, एक गंभीर

गिद्दी-रामगढ़ मार्ग पर बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त
संवाददाता
गिद्दी। गिद्दी-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर साधु मोड़ के समीप मोटरसाइकिल असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक अन्य को भी चोटें लगी है। तीनों घायलों को उपचार हेतु नईसराय अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्स्क ने एक युवक कर्मा भुइंंया को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक शशि करमाली को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। जबकि घायल सुुुनील कुमार का इलाज चल रहा है। घटना रविवार की शाम की है।लोगों ने बताया कि सभी मोटरसाइकिल सवार भुरकुंडा से अरगड्डा झोपड़ी लौट रहे थे। तभी उक्त घटना घटी। घटना के बाद झोपड़ी पट्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजन के चीत्कार से पुरे वातावरण में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गये।