केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय

रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के समस्याओं से रक्षा मंत्री को कराया अवगत

रामगढ़ छावनी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास में सोमवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने मुलाकात किया है। रक्षा मंत्री से झारखंड की स्थिति पर भी राजनीतिक चर्चा की गई है। वहीं पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रामगढ़ कैंट बोर्ड क्षेत्र के समस्याओं से विस्तार पूर्वक से अवगत कराया। पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने रक्षा मंत्री को रामगढ़ के बिल्डिंग बायलॉज फंड और विकास पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने रक्षा मंत्री को बताया कि रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र विकास के लिए मुंह बाए खड़ा है। जिस पर रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि रामगढ़ कैंट बोर्ड के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने झारखंड संदेश से बातचीत में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनकी रामगढ़ कैंट बोर्ड के मुद्दे पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है। रक्षा मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि रामगढ़ कैंट बोर्ड के समस्याओं का वह जल्द से जल्द समाधान करने का प्रयास करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि पिछले काफी समय से रामगढ़ शहर में बिल्डिंग बायलॉज को लेकर विवाद चल रहा है। छावनी परिषद के पुराने नियम कानून के कारण शहर में विकास का कार्य रुका पड़ा है। यहां छावनी परिषद बड़े बिल्डिंग बनाने के लिए आदेश नहीं प्रदान करती है।जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी होती है।