ट्रस्ट द्वारा रामगढ़ में किया गया मेडिटेशन कैंप का आयोज
कैंप में 200 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा
रामगढ़। योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट झारखंड द्वारा 16 मई को सिद्धि विनायक हॉल, मरार में मास्टर चौआ काक सुई जी द्वारा गाइडेड ग्रुप मेडिटेशन ऑर्गेनाइज किया गया। जिसमें एक साथ 200 से ज़्यादा लोग बैठकर मेडिटेट किया। फाउंडेशन के संस्थापक मास्टर चोआ काक सुई है। इस कार्यक्रम का संचालन रांची से आए ट्रस्ट के प्रशिक्षक अरिहंत जैन ने सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया।
अरिहंत जैन ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा का मेडिटेशन जिसे वेसाक कहते है।साल भर के सारे फुल मून मेडिटेशन से सबसे पावरफुल मेडिटेशन होता है।इस दिन की एनर्जी बहुत पावरफुल होती है। इस मैडिटेशन को विश फुलफिलमेंट मेडिटेशन भी कहा जाता है।क्योंकि एक साथ इतने सारे लोग जब मेडिटेशन करेंगे तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ही प्रभावशाली तरीके से होता है। जो कि हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ करने में मदद करता है। हमारी जो भी कामना होती हैं।उनको जब हम एक साथ ग्रुप में बैठकर ब्लेस करते हैं तो व वह पूर्ण होने में मददगार साबित होती है। एक साथ जब इतने सारे लोग बैठकर मेडिटेशन करेंगे तो एक जबरदस्त सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होगा जो हमारे तन और मन दोनों को स्वस्थ कर देगा। योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट झारखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतू अग्रवाल,अनुराधा श्रॉफ, नीतू साहनी, नमिता श्राफ़, जसमीत सोनी, ममता बसंत,दीपा वडेरा,मधु अग्रवाल, पारुल मानिक,नीति अरोड़ा, मधु बरेलिया आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।