Breaking News

डीएवी गिद्दी ‘ए’ में विशेष हवन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आर्य समाज के आदर्शों को पुरे विश्व में स्थापित करना ही उद्देश्य : प्राचार्य 
गिद्दी: डीएवी गिद्दी ए में विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पूरे वैदिक रीति से हवन और वैदिक मंत्रोचार के साथ कई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें वैदिक गीत, नृत्य एवं लघु नाटिका आकर्षण का केंद्र रहा। हवन का कार्यक्रम आर्यरत्न पद्मश्री पूनम सूरी(अध्यक्ष डीएवी सीमसी) तथा परम आदरणीय जे.पी सूर (निदेशक डीएवी स्कूल, पी. एस -1) के निर्देशानुसार तथा सहायक क्षेत्रीय अधिकारी एम. के सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में आर्य समाज के आदर्शो को संपूर्ण विश्व में स्थापित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती का संदेश फैलाने और आर्य समाज के सिद्धांतों को लोगों में प्रसारित करने के उद्देश्य से डीएवी जोन-एफ के अंतर्गत पड़ने वाले सभी स्कूलों में इसका साप्ताहिक आयोजन किया जा रहा है।इस हवन कार्यक्रम में इस जोन के अंतर्गत पड़ने वाले डीएवी कपिलदेव, डीएवी बरियातू, डीएवी पुंदाग, डीएवी खूंटी, डीएवी नीरजा सहाय, डीएवी गांधी नगर एवं अन्य विद्यालयों के शिक्षक गण और बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर भजन, भाषण, संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में एस.के मिश्रा (डीएवी पुंदाग) और यू.के राय (डीएवी उरीमारी) मौजूद थे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एस. के मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हवन बच्चों में विद्या के साथ साथ संस्कार भी सिखाते हैं। प्राचार्य डॉ. आर. के सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हवन का आयोजन से सम्पूर्ण वातावरण शुद्ध हो जाता है तथा बच्चो में वैदिक मूल्यों का संचार होता है। उन्होंने समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया तथा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए समस्त शिक्षकों एवं बच्चो का भी आभार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण तथा शांति पाठ के साथ संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि एस. के मिश्रा (प्राचार्य, डीएवी पुंदाग) और यूके रॉय ( प्राचार्य, डीएवी उरीमारी) मौजूद रहे। वैदिक गीत में भाग लेने वाले प्रति भागियोंं में स्नेहा, अंकिता, आरुष, श्रुति अदिति, जबकि नृत्य में भाग लेने वाले प्रतिभागी खुशी, राजनंदिनी, आर्या,.अंबिका, साक्षी और
नाटक में बैभव, अर्णव,तनिष्क, आमेया, निदा, उमंग, शिक्षा पाठक ने योगदान दिया। 

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …