Breaking News

प्रतिबंधित संगठन के दर्जनों सदस्यों ने लातेहार में 8 कीमती वाहनों को किया आग के हवाले

झारखंड में फिर एक बार नक्सलियों की गतिविधियों में आई तेजी

रांचीझारखंड में बीते कुछ समय से प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों की गतिविधियों में तेजी आती दिख रही है। प्रतिबंधित संगठन के सदस्य फिर एक बार सक्रिय होते नजर आने लगे हैं। जिसके कारण लेवी की मांग को लेकर प्रतिबंधित संगठन के सदस्य घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों ने प्रदेश के लातेहार जिला में लेवी की मांग को लेकर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के मुताबिक लातेहार जिला के महुआडाड प्रखण्ड के बसकरंचा सी आर पी एफ कैंम्प के निकट दिलीप पाण्डेय के प्लांट पर तीस पैंतीस की संख्या में माओवादी दस्ता ने आठ वाहनों को किया आग के हवाले कर दिया है। घटना देर रात की है पूरा मामला लेवी नहीं मिलने के कारण बताया जा रहा है। बंसकरचा मोड़ से कुरो रोड तक का के काम को बन्द करने का फरमान किया। घटना की सूचना महुआडाड थाना को मिली रात्रि में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है।

Check Also

सभी जिलों में गया अयोध्या श्रीराम मंदिर से आया पूजित अक्षत

🔊 Listen to this 30 लाख परिवार को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देगा …