Breaking News

हजारीबाग के हुटपा गांव में ट्रक घर में घुसा, तीन घायल

हज़ारीबाग। जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुटपा गांव में सड़क किनारे एक घर मे अवैध कोयला लदा अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इस दुर्घटना में घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घर के लोग घायल हो गए हैं। एक महिला और एक बच्चा SBMC हजारीबाग में भर्ती हैं। घटना के बाद वाहन चालक और खलासी फरार हो गए। घटना रात 1 बजे की है। गाड़ी का मालिक बालूमाथ का है लेकिन गाड़ी को इसे अपना बताने से इनकार कर रहा है। इससे इन गाड़ी में लदे कोयले का अवैध और चोरी के होने की संभावना बन रही है।

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …