उरीमारी पंचायत में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर मांगा वोट

उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत उरीमारी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कमला देवी, पंचायत समिति सदस्य गीता देवी एवं वार्ड सदस्य आशा देवी, बबीता देवी ने उरीमारी पंचायत के वार्ड संख्या एक में जाकर अपने-अपने पक्ष में वोट मांगने के लिए जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मुखिया कमला देवी ने क्रम संख्या एक पर सेव छाप एवं पंचायत समिति सदस्य गीता देवी ने क्रम संख्या एक आलमीरा छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जिस पर जनता ने अपना समर्थन देने के बात कही।

जनसंपर्क में मुख्य रूप से आरसीएमयू नेता राजू यादव, विस्थापित संघर्ष मोर्चा सचिव महादेव बेसरा, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, सीताराम किस्कू, पोटंगा मुखिया प्रत्याशी चरका करमाली, डॉ जी आर भगत, तालो बेसरा, आशा लता देवी, सिगू हेम्ब्रोम, रवि पावरिया, कृष्णा किस्कू, फूलमती देवी, शांति देवी, तेतरी देवी, मुनिष राम मांझी, मन्ना राम हांसदा, सीतामुनी देवी, राहुल करमाली, विनोद करमाली, राजेंद्र करमाली, राजू बेसरा, छटन करमाली, सुजाता देवी, सीखा देवी, रेखा देवी, बसंती देवी, साबी देवी, लक्ष्मी देवी, मानीका देवी,पानपति हांसदा, राखी देवी, प्रमिला मुर्मू, जितनी देवी सहित कई लोग शामिल थे।