Breaking News

तृतीय एवं चतुर्थ चरण के चुनाव के मद्देनजर मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के तृतीय एवं चतुर्थ चरण के चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, सामान्य प्रेक्षक जय किशोर प्रसाद, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा की उपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, उप निर्वाचन पदधिकारी (पंचायत) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …