सड़क दुर्घटना में छह घायल, तीन रिम्स रेफर
रांची के नामकुम के रहने वाले हैं सभी घायल
गोला सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर
गोला(रामगढ़)। गोला से पेटरवार जाने वाले मार्ग पर शनिवार की दोपहर 12 बजे के लगभग एक सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए हैं।
जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार तेनुघाट डैम से रांची के नामकुम लौट रहा स्कॉर्पियो Jh1bd 1597 का अगला टायर गोला डीवीसी चौक के निकट मठवाटटांड में अचानक फट गया। जिससे कि स्कॉर्पियो ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद स्कॉर्पियो खेत में जाकर पलट गया। जिसके कारण स्कॉर्पियो में बैठे 6 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया।
यहां घायलों का इलाज स्थानीय चिकित्सक कर रहे हैं। बताया गया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रेफर किया जा रहा है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें गंभीर रूप से घायल बबलू मुंडा, सूरज मुंडा और सोनू कच्छप को रिम्स रेफर किया जा रहा है। वहीं दुर्घटना में राम उराव,राजू मुंडा,बबलू लोहरा को भी चोट लगी है।
दुर्घटना के बाद गोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।