प्रशिक्षण कोषांग सह उप विकास आयुक्त ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत शनिवार को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद संजय कुमार के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

इस दौरान उन्होंने कर्मियों को मतदान के दिन निर्धारित प्रारूप में सेक्टर दंडाधिकारियों व पीठासीन पदाधिकारियों से ली जाने वाली जानकारियों के संबंध में बताते हुए सभी को अपने कार्यों को गंभीरता से करने का निर्देश दिया।

इस दौरान वरीय पदाधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रीमती सीमा आईन्द, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री हरिनाथ महतो, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।