रामगढ़। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोविंदपुर मांडू विद्यालय के परिसर में राष्ट्रीय महापुरुषों की कहानी लेखन प्रतियोगिता में गौतम कुमार प्रथम वर्ग चतुर्थ अंशु कुमार वर्ग सप्तम द्वितीय ने मारी बाजी विद्यालय स्तर में आज 9:00 से 10:00 तक राष्ट्रीय स्तर के पुरुषों की कहानी पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऐसे भी हम सभी शिक्षकों को अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय पुरुषों की जीवनी लिखा लिखा कर उन्हें रटा देनी चाहिए। उन्हें उनके बारे में विस्तार पूर्वक हिंदी अंग्रेजी संस्कृत उर्दू के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं जैसे खोरठा नागपुरी पंचपड़गानिया कुरमाली कुडुक संथाली मुंडारी हो आदि भाषाओं में जानकारी दिलानी चाहिए।इससे बच्चे अधिक रुचि लेंगे और मन लगाकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरुषों के बारे में अध्ययन करेंगे। समय-समय पर उन महापुरुषों के बारे में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों में निखार लाया जा सकता है।आज विद्यालय के काफी छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षक डॉ सुनील कुमार कश्यप के देखरेख में संपन्न हुई। कहानी लेखन के क्रम में उनकी शुद्धता भाषा की कविता पर विशेष बारीकी से गहन मंथन कर बच्चों को पुरस्कृत डॉ सुनील कुमार कश्यप ने अपने हाथों पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। इस क्रम में डॉक्टर कश्यप ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें अच्छी शिक्षा गुणवत्तापूर्ण ढंग से दिया जाए तो सरकारी विद्यालय के बच्चे भी अपने राज्य के अलावे राज्य बाहर भी अच्छे प्रतिभा में निखार ला सकते हैं। डॉक्टर कश्यप ने पुरस्कार वितरण समारोह में छात्रों को कहा कि प्रारंभ से ही अगर हम सभी विषयों को सहज और आसानी और सुगमता पूर्वक अध्ययन करें तो कोई भी विषय कठिन नहीं होता है।सर्वप्रथम उनके मन में यह भाव भर देना चाहिए कि सभी विषय आसान होते हैं। वह भी विषय जटिल नहीं होता है।अगर हम शिक्षक ऐसे भाव छात्रों के बीच में भरते हैं तो एक दिन सभी छात्र अच्छे रिजल्ट देते हैं और विद्यालय का नाम रोशन करते हैं। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एलिसावा टोपनो विद्यालय के सहायक शिक्षक डॉ सुनील कुमार कश्यप शारदानंद शर्मा गौतम कुमार गुप्ता जेठालाल मांझी की देखरेख में संपन्न हुई।