दोनों जिप सीट पर जीत सुनिश्चित करने की बनी रणनीति
गिद्दी: डाड़ी प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक डाड़ी भाग दो की जिप उम्मीदवार नमीता कुमारी के आवास गिद्दी ए में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो ने की। बैठक में डाड़ी भाग दो के प्रभारी पूरुषोत्तम कुमार पांडेय एवं डाड़ी भाग एक के प्रभारी सेवालाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित हुए। मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो ने कहा कि हर हाल में दोनों सीट को जीत कर जिला में चेयरमैन पद भाजपा के नाम करना है। प्रभारी पुरूषोतम पांडेय ने कहा कि प्रदेश एवं जिला से निर्देश दिया गया है कि हमलोगों को कैसे दोनों सीट जीत हासिल करनी है। जीत के लिए हर बुथ को मजबूत करना जरूरी है। । बैठक का संचालन डाड़ी मंडल महामंत्री गुलचंद महतो ने किया। मौके पर राजू रंजन तिवारी, हुकुमनाथ महतो, सतीश कुमार सिंह, कुमेश्वर महतो, नंदकुमार महतो, नमीता कुमारी, प्रवीण सिंह, ब्रजकिशोर पाठक, प्रितलाल महतो, रंजीत सिंह, गिरजा सिंह, मुन्ना त्रिपाठी, मुकेश चंद्रवंशी, किशोर राम, उमेश बेदिया, तुलसी महतो, दीलीप कुमार, दिनेश यादव, रोहित शर्मा, राजू प्रजापति, त्रिभुवन महतो.,अंगद महतो सहित अन्य मौजूदा रहे।