Breaking News

विनोद कुमार तिर्की ने बड़कागांव थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव थाना प्रभारी गौतम कुमार का सोमवार देर रात तबादला कर दिया गया। मंगलवार सुबह विनोद कुमार तिर्की ने बड़कागांव थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार तिर्की ने कहा कि बड़कागांव थाना अंतर्गत क्राइम से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान रहेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों से पूरे सहयोग की अपेक्षा है। किसी भी कांड से संबंधित मामले की त्वरित कार्रवाई होगी।  विधि-व्यवस्था बनाये रखना और अपराध पर अंकुश पहली पहली प्राथमिकता रहेगी।

Check Also

सभी जिलों में गया अयोध्या श्रीराम मंदिर से आया पूजित अक्षत

🔊 Listen to this 30 लाख परिवार को श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देगा …