Breaking News

डीएवी बरकाकाना में मनी विश्व कवि रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती

बरकाकाना (रामगढ़)। डीएवी बरकाकाना में विश्व कवि रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती धूम धाम से मनाई।कार्यक्रम के दौरान डीएवी प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह ने रविन्द्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित किया। विद्यालय की प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति को समग्र रूप से प्रस्तुत करने वाले रविन्द्र नाथ टैगोर एक साथ कवि, लेखक, विचारक, कलाकार एवं शिक्षा शास्त्री रहे, जिन्होंने जीवन मूल्यों को कला के साथ और कला को क्षेत्रीय भाषाओं के साथ जोड़कर देखा।आज जहाँ मूल्यों का क्षरण हो रहा है ऐसी स्थिति में रविन्द्र नाथ टैगोर बहुत ही प्रासंगिक हो जाते हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्ग के बच्चों द्वारा रविन्द्र नाथ से संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।वर्ग षष्ठ के शिवम ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वर्ग सप्तम की अक्षिता कुमारी ने उनके प्रसिद्ध बंगला कविता प्रस्तुत की वही वर्ग अष्टम् की अनन्दिता दास ने उनकी कविता का हिन्दी रूपांतरण सुनाया।वर्ग षष्ठ की छात्राओं ने जयदेव की प्रसिद्ध कृति दशावतार स्तूति को नृत्य नाटिका के रूप में प्रदर्शित किया।