अध्यक्ष नानूराम गोयल,उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल और सचिव शंकर अग्रवाल बने
रामगढ़। अग्रवाल समाज रामगढ़ का नए सत्र के पदाधिकारियों का पदभार और शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला में संपन्न हुआ। नए सत्र 2022-24 के लिए नए पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष झंडा चौक निवासी राजकुमार अग्रवाल ने नए अध्यक्ष नानूराम गोयल को अपना पदभार सौंपा। वही विनोद कुमार पंकज फिर एक बार उपाध्यक्ष चुने गए। वहीं बिजोलिया के रहने वाले राजकुमार अग्रवाल ने नए सचिव शंकरलाल अग्रवाल को पदभार सौंपा। वही संयुक्त मंत्री नरेश अग्रवाल को बनाया गया है। वहीं निवर्तमान कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल ने नए कोषाध्यक्ष विकास साह को पदभार सौंपा। फिर एक बार अनिल सुरेखा भंडारी चुने गए। जयंती संयोजक नरेश अग्रवाल और पंकज बरेलिया को चुना गया। प्रसाद वितरण के लिए अरुण गोयल और बबलू गोयनका का चयन किया गया। वही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रकाश पटवारी, उपकार अग्रवाल,सुनील गोयल, संदीप अग्रवाल एवं बबलू का चयन किया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था को अच्छे तरीके से चलाने की अपील किया।