Breaking News

श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा दी गई निशुल्क लकड़ी

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत मध्य पंचायत स्थित भुइयां टोली में शनिवार रात्रि में अत्यंत निर्धन मोसमात करमी (पति स्वर्गीय अर्जुन भुइयां ) का निधन हो गया। शव को जलाने के लिए लकड़ी की की व्यवस्था नहीं होते परेशानी को देखते हुए अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा निशुल्क लकड़ी दिया गया।

निशुल्क लकड़ी मिलने से मृतक के बहू मीना देवी ने खुशी व्यक्त किया और कहा कि गरीबों की मदद करने वाला श्मशान घाट सेवा समिति को सदस्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है सभी धन्यवाद के पात्र हैं। मौके पर उपस्थित लोग में श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिन्हा, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा, विष्णु रजक ,अभिषेक कुमार उर्फ बिट्टू, सुरेश महतो, रामेश्वर राम, संजय भुइया आदि लोग उपस्थित थे।

Check Also

संजय पाहन के परिजनों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू

🔊 Listen to this रांचीl सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम …