गिद्दी: डाड़ी प्रखंड भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक होन्हेमोढा पंचायत के पंचायत भवन के समीप स्थित चैनपुर लंगड़ा चौक पर मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में का मुख्य उद्देश्य डाड़ी प्रखंड के जिला पार्षद भाग वन के भाजपा समर्थित उम्मीदवार नंदकुमार महतो एवं भाग दो के उम्मीदवार नमीता कुमारी को जिताने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में डाडी़ भाग वन के प्रभारी सेवालाल महतो एवं भाग दो के पुरुषोत्तम कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक में मंडल अध्यक्ष वकील कुमार महतो, भाजपा मंडल महामंत्री गुलचंद महतो, भाजपा नेता हुकुमनाथ महतो, कुमेश्वर महतो ,प्रितलाल महतो, मंगलदेव महतो, राजदीप प्रसाद, महिला नेत्री रीमा कुमारी, भोला महतो, नंदकिशोर महतो,सुदय महतो, सुरेश महतो, मनोज महतो, प्रभु करमाली, दिलिप भोक्ता, हसनैन अंसारी, विक्रम महतो, अमृत गंझू, चिंतामणि महतो, दिलीप सिंह, नागेश्वर पटेल, लक्ष्मी देवी, प्रभा देवी, दशरथ महतो, देवेन्द्र कुमार महतो सहित कई मौजूदा थे।