जनसमस्याओं को सुना, समाधान का भरोसा दिलाया
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर बढ़ रहा : यदुनाथ पांडेय
रामगढ़ : नेहरू रोड स्थित आवासीय कार्यालय में रविवार को भाजपा के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रघुनाथ पांडेय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की कार्यकर्ताओं ने बुके देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रो. यदुनाथ पांडेय कई स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का निराकरण करने की बात कही।
अवसर.पर प्रो. यदुनाथ पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में शुरू किये गये ई-श्रम कार्ड से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को नयी पहचान मिली है। ई-श्रम पोर्टल पर अबतक 27 करोड़ श्रमिक पंजीयन करा चुके हैं। श्रमिकों को योजना का पूरा लाभ मिल रहा है। कहा कि पहने भारत देश सिर्फ आयात करता था, आज हमलोग कई वस्तुओं का निर्यात भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रयासों से अब भारत मैन्युफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। भारत ने न सिर्फ अन्य देशों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध करायी बल्कि बजाय के संसाधन भी मुहैया कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश की सुरक्षा प्रणाली को अभेद बनाने के सभी प्रयास किये जा रहे हैं। मौके पर ब्रजेश पाठक, भीमसेन चौहान, धनंजय कुमार पुटूस, मनोज गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।