Breaking News

भाजपा ने हेमंत सरकार की निकाली शव यात्रा, फूंका पुतला

वर्तमान सरकार को सत्ता से हट जाना चाहिए : यदुनाथ पांडेय

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल के तत्वावधान में रविवार की शाम हेमंत सरकार की शव यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय शामिल रहे।  सुभाष चौक से शुरू होकर शव यात्रा पुराना टेकर स्टैंड से पुनः सुभाष चौक पहुंचकर संपन्न हुई। जहां हेमंत सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अवसर पर प्रो. यदुनाथ पांडेय ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार हो रहा है, अवैध काम हो रहे हैं। लूट-बलात्कार हो रहा है। खुलेआम गोलियां चल रही है। इसकानन मतलब यहां का शासन-प्रशासन ठीक नहीं हैं। राज्य का मुखिया सही नहीं है। कहा कि विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। आमलोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। इस सरकार को जितना जल्दी हो सके हट जाना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा नेता कुंटु बाबू, राजू चतुर्वेदी, दिलीप सिंह, प्रो. संजय सिंह, छोटन सिंह, भीभसेन चौहान, राजीव रंजन, सुरेंद्र शर्मा, नमेंद्र चंचल, राजू खटिक, शीतल सिंह, ब्रजेश पाठक, सहदेव ठाकुर, संतोष साव, शीतल सिंह, सुनील साहू, मनोज गिरी, सुशांत पांडेय, सरिता ठाकुर, सैयद किरमानी सहित अन्य मौजूद रहे। 

Check Also

पूर्व रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष सुधीर यादव पिक्कू की माता का निधन

🔊 Listen to this 67 वर्षिय सावित्री देवी लंबे समय से बीमार चल रही थी …