बरकाकाना (रामगढ़) : डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना में शनिवार की देर शाम रामलीला का मंचन किया गया। संध्या छह बजे कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. उर्मिला सिंह ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके उपरांत रामलीला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एक आदर्श है। जिनके चरित्र का अनुशरण करके ही समाज में व्याप्त बुराईयों पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। प्रयागराज से पहुंचे कलाकारों ने रामलीला में सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद और राम-सीता विवाह का मंचन किया।
अवसर पर डीएवीपी रजरप्पा के प्राचार्य एचके झा, उरीमारी प्राचार्य यूके रॉय, बचरा के प्राचार्य आरआर झा, पतरातू के एसआर प्रसाद सहित केके सिंह, एस के सिंह, आलोक सिंह, निखिल कुमार और नयानगर बरकाकाना के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।