Breaking News

सयाल में यज्ञ के तीसरे दिन प्रतिमाओं का हुआ नगर भ्रमण

उरीमारी : सयाल स्थित पुराने शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय राम दरबार एवं राधा कृष्ण की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के तीसरे दिन शनिवार को प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया गया।

राम दरबार राधे कृष्ण प्रतिमाओं का नगर भ्रमण सयाल शिव मन्दिर से शुरू होते हुए सयाल बस स्टैंड, शिवाजी रोड़, आजाद रोड़, केकेसी हाईस्कूल, दोतल्ला, पोड़ा गेट से भानु कॉलोनी, उरीमारी चेकपोस्ट, सयाल वन सी, सयाल वन बी से होते हुए वापस सयाल शिव मंदिर पहुंचा। जहां पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। नगर भ्रमण में मुख्य रूप से पम्मी कुमार, वीरेन्द्र पासवान, सतीश सिन्हा, रामविलाश यादव, पिन्टू सिंह, कृष्णा साव, बिनोद कुमार, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा, दीपक मेहता, विजय सोनी, प्रदीप मास्टर, गुड्डू यादव, मोनू, सोनू मालाकार, शुभम कुमार, रामकृपाल, अजय कुमार, नीलेश, सन्नी, फुचु, अमित, सतेंद्र यादव, अमित सिंह, बिहारी, अंगद, आशीष, पिन्टू राय सहित कई लोग शामिल थे।

Check Also

संजय पाहन के परिजनों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू

🔊 Listen to this रांचीl सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम …