रांची। सुरेश्वर धाम में 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के आज अंतिम दिन भगवान भोलेनाथ एवं नन्दी मंदिर में स्थापित हो गये,सभी वेदियों की पूजा की गई। रूद्राभिषेक किया गया और भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर के पट खोल दिए गये और इसी के साथ यज्ञ संपूर्ण हुआ।सुबह 7 बजे से यज्ञ प्रारंभ हुआ।वनारस से आये 11 ब्राह्मणों ने पाँच जोड़ी जजमान के माध्यम से सभी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया,हवन संपन्न हुए ,राँची के सभी साधु सन्त भी आमंत्रित थे।पूजन के उपरांत भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें 50 हजार से अधिक भक्तों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। आज सुबह से ही पूरा चुटिया भक्तिमय था, पूरे मंदिर को फूल से सजाया गया था, समिति के सभी पदाधिकारी व्यवस्थित तरीके से आयोजन को सफल बना रहे थे।
यज्ञ समापन अनुष्ठान कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डा।रामेश्वर उराँव मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे।डा.उराँव ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किये और राज्य के खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।डा.उराँव ने आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा भगवान शिव से विशेष लगाव रहा,सबसे खुशी की बात है 108 फीट शिव लिंग की स्थापना हो रही है बाहर से जो भी पर्यटक यहाँ आयेंगे भगवान शिव उनको अवश्य यहाँ बुलायेंगे और आशीर्वाद देंगे।भगवान शिव कल्याणकारी भगवान हैं,गुण वाले भगवान हैं,सबके दुख को हरने वाले हैं।
मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू ने वित्त मंत्री डा.रामेश डॉ रामेश्वर उराँव,झामुमो नेत्री महुआ मांझी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय,पद्मश्री मुकुन्द नायक सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू,पद्मश्री मुकुन्द नायक,संतोष कुमार, डा.राजेश गुप्ता छोटू,आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,बंटी साहू,रुपेश केसरी,रामशरण तिर्की, गंझू नायक छत्रधारी महतो,रामशरण तिर्की, दिलीप साहू,कृष्णा साहू,किशोर नायक,मनपूरण नायक,रंजीत राम,गूंजा तिर्की, गौतम देव,रोहित सिंह,संजय कुमार, रतनलाल, अर्जुन साहू, अजीत कुमार, बलम साहू,अमित कुमार ने पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सफलता एवं आयोजन में सहयोग के लिए सभी धर्म प्रेमी सज्जनों के प्रति आभार प्रकट किया है।