रजरप्पा(रामगढ़)। जिला के दुलमी प्रखंड के उरबा गांव में स्थानीय विधायक ममता देवी के निर्देश पर दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि झारखंड का पारम्परिक लोकपर्व मंडा पूजा इस साल भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व अच्छी बारिश, खेत-बारी और समृद्धि के लिए मनाया जाता है।इस पर्व के दौरान भक्त 7 से 9 दिन तक लगातार उपवास करने के बाद आग पर चलने और ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हैं।मंडा पर्व के भक्त आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं।इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का ऐसा नजारा दिखता है।जिसमें बड़े तो बड़े, नन्हे बच्चे भी आग के दहकते अंगारों चलते हैं आते हैं।उनका उद्देश्य भगवान से मन्नत मांगना होता है। इस दौरान सभी अच्छी बारिश की कामना करते हैं। ताकि घर में सुख-शांति बनी रहे और परिवार में खुशियां आएं। मौके पर मुखिया प्रत्याशी अंजली देवी, जयप्रकाश महतो, आकाश कुमार, उतम कुमार, रितेश कुमार, छोटू कुमार, रितेश कुमार, मुकेश कुमार, रूकेश कुमार, महेंद्र महतो, बिहारी महतो, लखन महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।