पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल का रामगढ़ जिला में हुआ जोरदार स्वागत
रामगढ़। जब से झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी हैं, तबसे प्रदेश में हर ओर भय का माहौल है। ऐसा कोई भी दिन नहीं बीत रहा जिस दिन राज्य में लूट हत्या ओर ब्लातकार की घटना ना हो रही है। प्रदेश के आदिवासियों ओर मूलवासीयो को झूठे सपने दिखाकर सत्ता पे काबिज हुई हेमंत सरकार ने उन्हें ठगने का काम किया हैं। सरकार के मुख्यमंत्री , मंत्री ओर उनके अफसर निजी फायदा लेने में व्यस्त हैं। जनता की मूलभूत समस्याओ उनके परेशानी से सरकार को कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश की जनता की सुरक्षा भगवान के भरोसे है उक्त बाते धनबाद से रांची लौटने के क्रम में रामगढ़ के कुल्ही चौक में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कही।वे गुरुवार को देर शाम धनबाद से रांची लौट रहे थे। इसी क्रम में गोला सिकिदरी मार्ग स्थित कुल्ही चौक में भाजपा रामगढ़ विधनसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा नेता राजीव जायसवाल के द्वारा अंगवस्त्र देकर श्री मरांडी का स्वागत किया गया। बाबूलाल मरांडी के आने की ख़बर सुनकर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण कुल्ही चौक में जमा हों गए। और गर्मजोशी के साथ बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया गया । श्री मरांडी कार्यकताओ और स्थानीय ग्रामीण के आग्रह पर कुछ देर रुक कर चाय का भी आनंद लोगों के साथ लिया।वही बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था की दुर्दशा आज किसी से छिपी नहीं है। अपराधियों के आगे नतमस्तक प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। अपराधी जेल से ही अपना तंत्र चला रहे हैं। अपराधियों के भय से राज्य के प्रतिष्ठित डॉक्टर, व्यवसायिक वर्ग के लोग पलायन को मजबूर हैं। अपराध नियंत्रण में पूरी तरह से फेल पुलिस प्रशासन के संरक्षण में दिन-रात कोयले का अवैध खनन हो रहा है। पूरे राज्य की जनता इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उद्वेलित है।
युवा नेता राजीव जायसवाल ने कहा कि माननीय बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सरकार के ग़लत नितियो और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ परे राज्य में आंदोलन कर रहे है। स्वयं बाबूलाल मरांडी राज्य के कोने कोने में जाकर सरकार के विरुद्ध आंदोलन कर रहे है। झारखंड राज्य संघर्ष की धरती है। यहाँ के लोग अन्यतम बर्दाश्त नहीं करते है । समय आने पर सरकार क़ो माकूल जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, गोपाल महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला महामंत्री एहसान अंसारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, ग्रामीण में बालेश्वर भगत, दिलदार हूसेन, कुंवर महतो, सुभाष महतो, नीतीश महतो, देवा महतो, मुखलाल महतो सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।