Breaking News

झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के 20 ठिकानों पर ईडी की छापामारी

आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर हो रहे छापेमारी से अधिकारियों में खलबली

रांचीझारखंड में पिछले कुछ समय से भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। खासकर मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी लोग केंद्र सरकार के निशाने पर हैं। झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल अभी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नजदीकी मानी जाती हैं। उनके ठिकानों पर ईडी की छापामारी काफी कुछ बयां कर रही है। जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक साथ कई जगहों पर दबिश दी है। पंचवटी रेजीडेंसी बी ब्लॉक 904 में प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है बता दें कि कांके स्थित चांदनी चौक रोड में पंचवटी रेजीडेंसी है। पल्स अस्पताल से जुड़े व्यक्ति के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी हो रही है। हरिओम टावर के न्यू बिल्डिंग में भी ईडी की छापेमारी की खबर है। ईडी ने इन स्थानों पर आज सुबह दबिश दी है। खबर लिखे जाने तक इन स्थानों पर ईडी की कार्यवाही जारी है।ईडी के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक,आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की जा रही है।आईएएस अधिकारी के आवास समेत 20 जगहों पर छापेमारी चल रही है। रांची, खूंटी, जयपुर, फरीदाबाद, गुरुग्राम बिहार के मुजफ्फरपुर और कोलकाता में भी छापेमारी जारी है। झारखंड कैडर के आईएएस पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा के घर और व्यवसायिक ठिकानों पर ED का छापा पड़ा है।खान सचिव पूजा सिंघल के कई ठिकानों को भी सर्च किया जा रहा है।शुक्रवार सुबह 7 बजे से यह अभियान जारी है। वहीं झारखंड की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की हुई छापामारी के बाद राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच खलबली मच गई है। खासकर कोयलांचल के भ्रष्ट अधिकारियों में ज्यादा खलबली देखने को मिल रही है।

सांसद निशिकांत दुबे ने बोला हमला

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इडी के छापे पर सीएम हेमंत सोरेन और आइएएस पूजा सिंघल पर हमला बोला है. ट्विटर पर लिखा है कि पूजा सिंघल सीएम के नाक की बाल हैं।उन्होंने ही सीएम, उनके भाई, गुर्गों और दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया है।यही वजह है कि उनके यहाँ 20 जगहों पर ईडी का छापा चल रहा है। रांची, दिल्ली, राजस्थान और मुंबई में यह छापा जारी है.