उरीमारी : बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में पोटंगा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी सूरज बेसरा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं पोटंगा पंचायत के ग्रामीणों ने प्रत्याशी सूरज बेसरा को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर सूरज बेसरा ने कहा कि सीसीएल बरका-सयाल के द्वारा विकास के नाम पर सिर्फ ग्रामीणों को छला गया है।
पंचायतवासियों का आशीर्वाद मिला तो पंचायत का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। वहीं पोटंगा पंचायत से वार्ड प्रत्याशीयों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें वार्ड संख्या 03 से सुशीला हंसदा, वार्ड संख्या 05 से जुरा सोरेन, वार्ड संख्या 07 से फुलमति कुमारी, वार्ड संख्या 09 से योगेश कुमार बेदिया, वार्ड संख्या 12 से रविन्द्र सोरेन, वार्ड संख्या 14 से अनिता मरांडी, वार्ड संख्या 15 से मिनी कुमारी शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से गणेश गंझू, सन्नी सोरेन, बिनोद हेंब्रोम, गणेश सोरेन, पप्पुलाल मॉंझी, उमेश कुमार महतो, राजेन्द्र सोरेन, शिकारी टुडू, बेनीलाल सोरेन, मोतीलाल मुर्मू, मनाराम टुडू, जतरू सोरेन, शंकर मॉंझी, प्रकाश टुडू, विश्वनाथ टुडू, मनीराम मराण्डी, तालु टुडू, दिनेश टुडू, मिथुन टुडू, सरजू सोरेन, दिपक सोरेन, गुप्ता सोरेन, सुमन हॉंसदा, बिरसा हेम्ब्रोम, मुकेश कुमार प्रजापति, लोकेश कुमार प्रजापति, प्रदीप हेम्ब्रोम, सिकेन्द्र सोरेन, सन्नुलाल बेसरा, किशुन टुडू सहित कई लोग मौजूद थे।