त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण के मद्देनजर मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

रामगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण के चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त माधवी मिश्रा, सामान्य प्रेक्षक जय किशोर प्रसाद, वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा की उपस्थिति में पीठासीन पदाधिकारियों, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।

इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, उप निर्वाचन पदधिकारी (पंचायत) सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।