Breaking News

मजदूरी करने गया युवक भटका, निवर्तमान मुखिया की पहल पर लाया गया घर  

गोलाथाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी पांच दिन से लापता मजदूर अमृत रजवार को डेहरी ऑन सोन से निवर्तमान मुखिया बजरंग महथा के नेतृत्व में सोमवार को सकुशल घर वापस लाया गया। बताया गया कि अमृत पुणे में मजदूरी का कार्य करता है। वो पिछले एक सप्ताह पहले घर जाने के लिए ट्रेन में बैठा। लेकिन डेहरी आने के बाद वह ट्रेन से उत्तर गया। इसके बाद वह भटक कर रात में ही किसी गाँव में घुस गया। मजदूर का हुलिया देख कर ग्रामीण उसे चोर समझने लगे। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। पता लेने के बाद सोसोकलां के निवर्तमान मुखिया को वहाँ के ग्रामीणों ने फोन किया। यहां मुखिया की बात मान कर ग्रामीणों ने मजदूर को छोड़ दिया। इसके बाद भी वह तीन दिन तक घर नही लौटा। चूंकि उसके पास मोबाइल नहीं था। इसके कारण घरवाले संपर्क नही कर पा रहें थे। अंत में मुखिया ने एक टीम बनाकर डेहरी निकल गए। वहा काफी खोजबीन के बाद उसे एक पुल के नीचे पाया गया। वह काफी डरे सहमे था। बताया गया कि वह डर से पुल के नीचे से नही निकल रहा था। इधर मजदूर की सकुसल वापसी के बाद परिजनों में हर्ष का माहौल है। सभी ग्रामीणों ने निवर्तमान मुखिया को बधाई दी है।
मौके पर मशय रजवार, मनोहर रजवार, बितू रजवार, विनोद महतो, महरु रजवार, डब्ल्यू रजवार, बिनोद रजवार, बबलू रजवार, प्रदीप रजवार आदि मौजूद थे।