Breaking News

जिला में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया

अल्लाह पाक का ईनाम है ईद

विभिन्न समितियों द्वारा ईद के मौके पर सेवई का किया गया वितरण

रामगढ़जिला में मंगलवार को मुस्लिम समाज ने ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक ईद का नमाज अदा किया गया।

रामगढ़ शहर के सौदागर मोहल्ला, गोलपार, नईसराय मस्जिद एवं ईदगाह में प्रातः ईद के मौके पर नमाज़ अदा किया गया। एक महीना रोज़ा रखने के बाद अल्लाह पाक का अपने बन्दों पर ईनाम है ईद। इस दिन अनगिनत लोगों को अल्लाह पाक जहन्नम से आज़ादी देता है इसलिए इसे ईद कहा जाता है और कुछ कम नसीब भी होते हैं। जिन्हें माफ़ नहीं किया जाता उनके लिए वईद का दिन है। इब्ने अम्बारी ने कहा जिस दिन कोई ख़ुशी और राहत लौटे ईद है, ये भी कहा गया है कि इंसान अपने मर्तबे के मुताबिक़ अज़्र ले कर लौटता है।

इल्म की रौशनी ट्रस्ट के सचिव मुहम्मद वसीम कौसर रज़वी ने बताया कि लईयो में शान्ति पुर्वक ईदगाह में नमाज़े दोगाना अदा की गई और एक दूसरे से गिले शिकवे मिटा कर लोग आपस में गले मिलें और मुबारकबाद पेश किए। ट्रस्ट के सदस्य व लइयो के सभी मुस्लिमों ने लइयो के सभी हिन्दू भाईयों का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उस वक़्त तक अपने महा यज्ञ को बिना लाउडस्पीकर के जारी रखा जब तक नमाज़ अदा नहीं की गई। ताकि नमाज़ में मुस्लिम भाईयों का ध्यान ना भटके और अपनी एक साल में आने वाली ईद की नमाज़ को बिना किसी संकट के अदा कर सकें और असल में इंसानियत की पहचान भी यही है कि वो एक दुसरे के भावनाओं को समझें। जो इंसान दुसरे के भावनाओं को नहीं समझते वो असल में इन्सान के शक़्ल में दरीन्दा है।

नमाज़ के बाद ख़तीब व ईमाम मौलाना मक़सुद आलम रज़वी ने अपने अजीज़ गांव, प्यारे वतन और देशवासियों के हित में अल्लाह पाक से ख़ास दुआ़ की। उसके बाद सभी लोगों ने अपने पुरवजो के क़ब्र के सामने जाकर उनके लिए भी दुआ़ किए और अपने – अपने घर के तरफ़ वापस हुए।

Check Also

संजय पाहन के परिजनों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू

🔊 Listen to this रांचीl सदर थाना क्षेत्र के बूटी बस्ती में संजय पाहन नाम …