रामगढ़। ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ जिला के तत्वधान में आज भगवान परशुराम जी की जयंती कार्यक्रम संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा ने की। इस अवसर पर समाज के सभी गणमान्य सदस्यों ने सबसे पहले भगवान परशुराम जीके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। समाज के संरक्षक सी पी संतन ने संबोधित करते हुए का के आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर और भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर समाज के लोगों के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण है। भगवान परशुराम ने अधर्म को नाश करने के लिए धर्म का सहारा लिया था। अत्याचारों का दमन करने के लिए फरसा जैसे शस्त्र का प्रयोग किया था। संरक्षक संजय सिंह ने कहा की भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के रूप में जाना जाता है। भगवान परशुराम एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने शास्त्र और शस्त्र दोनों में पारंगत थे जो समाज अग्रता सकलम शास्त्र वरिष्ठता शर्म धनु को साथ लेकर चलता है। उसकी विजय सुनिश्चित है।ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ जिला आज अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में धर्मशाला निर्माण हेतु भूदान करने वाले अशेश्वर सिंह का आज पुण्यतिथि मनाया गया। समाज के उपस्थित गणमान्य लोगों के द्वारा उनके चित्रों के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सम्मानित सदस्यों ने अशेश्वर सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत शत नमन किया।उनके त्याग और समर्पण के बारे में भी विचार व्यक्त किया अशेश्वर सिंह और उनके परिवार के द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए पहल करते हुए समाज के लोगों को भी प्रोत्साहित करते हुए आज समाज इस मुकाम पर पहुंच चुका है की जो उन्होंने एक सपना देखा था। वह सपना साकार होता दिख रहा है इस अवसर पर ब्रह्मर्षि परिषद रामगढ़ के जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद शर्मा संरक्षक सीपी संतन प्रोफेसर संजय सिंह अनमोल कुमार सिंह ओम प्रकाश सिंह दिवाकर सिंह विभिन्न सिंह संत कुमार सिंह नवल किशोर शर्मा विक्रम सिंह प्रसनजीत सिंह सुरेंद्र शर्मा हरिकांत वत्स आदि लोग उपस्थित थे धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष विभिन्न सिंह और संचालन नवल किशोर शर्मा ने किया।