• पत्नी ने सोते समय डाल दिया था खौलता पानी
• पत्नी फरार, एसएसबी में हवलदार था मृतक
• बड़कागांव के नापो गांव की घटना
बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव प्रखंड के नापो गांव में खौलते पानी से झुलसे तिलेश्वर कुमार की एक मई की देर रात रांची के देवकमल अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों नापो निवासी तिलेश्वर कुमार (35 वर्ष) पिता स्वर्गीय सुकर साव की पत्नी वीणा ने उसपर सोते समय खौलता पानी डाल दिया। जिससे तिलेश्वर के शरीर का लगभग 90 प्रतिशत भाग जल गया। बोकारो स्थित टेरेसा मेमोरियल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चास पुलिस को दिये बयान में तिलेश्वर ने अपनी पत्नी पर खौलता पानी डालने का आरोप लगाया। घटना के बाद से आरोपी वीणा फरार है। इधर एक मई की देर रात रांची के देवकमल अस्पताल में इलाजरत तिलेश्वर ने दम तोड़ दिया। तिलेश्वर की मौत से पूरा प्रखंड मर्माहत है। लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और अंतिम विदाई दी। घटना के पीछे कारण का खुलासा नहीं हो सका है
तिलेश्वर छत्तीसगढ़ अंतागढ़ में एसएसबी हवलदार पद पर था कार्यरत
तिलेश्वर कुमार छत्तीसगढ़ अंतागढ़ 28 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में हवलदार पद पर तैनात थे वह अपने बेटे की सीबीएससी मैट्रिक परीक्षा दिलाने के लिए घर आया थे। तिलेश्वर पांच बहनों में इकलौते भाई थे। उनकी मां दशनी बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। तिलेश्वर 2 साल बाद रिटायर होने वाले थे ।10 साल पूर्व पहली पत्नी की मौत के बाद तिलेश्वर ने अपनी ही साली एक आंख से दिव्यांग बिना कुमारी से सामाजिक रीति रिवाज से शादी की थी! पहली पत्नी से 1 पुत्र एवं एक पुत्री तथा दूसरी पत्नी से 1 पुत्र है।