Breaking News

शोतोकान फेडरेशन कराटे के शिविर में नैतिक शिक्षा की दी गई जानकारी

रामगढ़। शोतोकान फेडरेशन गोडियारी बाग रामगढ़ कैंट में फेडरेशन के अध्यक्ष शशि कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप आज प्रातः 9:00 बजे कराटे में भाग ले रहे 70 छात्र-छात्राओं की कराटे के अलावे नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाया गया। डॉक्टर कश्यप ने नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि प्रतिदिन दिनचर्या प्रातः काल से ,सोने तक का समय जो नित्य उपयोगी वस्तुओं को सुव्यवस्थित स्थान से रखना, नित्य स्नान,सफाई नित्य अभ्यास ,नित्य वंदना, माता-पिता गुरुजनों और बड़ों का आदर करना नियमित पढ़ना, नियमित अभ्यास करना , छात्र छात्रा पालन करते हैं। उनके लिए हर विषय आसान हो जाता है। बशर्ते कि वह कार्य को निपुणता पूर्वक कुशलता से नियमित रूप से दिनचर्या में अपनाएं छात्र अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर सत्कार ही छात्र छात्राओं को नैतिक शिक्षा के आधार पर ऊच्च शिखर पर पहुंचने में मदद करता है। इसलिए नैतिक शिक्षा सभी संवर्ग के छात्र छात्राओं के यह अनिवार्य है। नैतिक शिक्षा छात्र को हर क्षेत्र को आसान बनाता है। उनके पद पर, स्थान पर पहुंचने में मदद मिलता है। संचालन कुमारी आर्या धन्यवाद ज्ञापन चंदन कुमार ने किया।

 

Check Also

मूलवासी सदान मोर्चा ने 2024 चुनाव के रणनीति विचार गोष्ठी का आयोजन किया

🔊 Listen to this राजा जब न्याय देने में पक्षपात करे, तो महाभारत होना तय …