विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया छउ नृत्य का उद्घाटन
गोला (रामगढ़)। जिला के गोला प्रखंड के रकुवा में बीते रात मंडा पूजा हुआ संपन्न मंडा पूजा में छउ नृत्य कार्यक्रम का किया गया।आयोजन मंडा पूजा एवं छौ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ममता देवी शामिल हुई। सर्वप्रथम बाबा भोलेनाथ के श्रीचरणों में मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। छउ नृत्य कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। मंडा पूजा में पहुंचने पर आयोजन कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि ममता देवी का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा मंडा पर्व झारखंड के लोकप्रिय एवं हम सबों का भगवान के प्रति एक प्रेम और आस्था का पर्व है। मंडा पर्व वर्षों से हमारे पूर्वजों के द्वारा मनाये जाने वाला मुख्य पर्व है। इस पर्व में गांव भोक्ताओं के द्वारा कई दिनों तक विधिवत पूजा अर्चना कर मंडा पूजा को संपन्न किया जाता है । जिसमें भक्तों के द्वारा बोनस झूला एवं दहकते अंगारों में चलकर अपने भगवान के प्रति आस्था को दिखाते हैं । मौके पर गोला पश्चिमी क्षेत्र की जिला परिषद उम्मीदवार सुलेखा देवी, समाजसेवी शंकर करमाली, घनेनाथ चौधरी, सुधीर महतो, रविंद्र महतो, संदीप मेहता, रोहित, बजरंग महतो, गौरीशंकर महतो, तसलीम अंसारी, मानिक पटेल, शंभू महतो सहित कई गणमान्य एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।