चुनाव में जगदीश प्रसाद गोयल को सबसे अधिक 530 वोट मिले
दूसरे स्थान पर रहे नरेश अग्रवाल को 526 वोट मिला
रामगढ़। श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला के सत्र 2022-24 की कार्यकारिणी समिति के चुनाव का आरम्भ प्रातः 9 बजे चुनाव पदाधिकारियों ने प्रत्ययाशियों के समक्ष बैलेट बॉक्स सील कर कराया। धर्मशाला कार्यकारिणि चुनाव में 15 प्रत्याशीयों के बीच मतदान द्वारा 11 सदस्यों को चयनित किया गया। सन्ध्या 5 बजे मतदान खत्म कर सन्ध्या 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू की गई। सत्र 2022-24 की चुनाव कमेटी के चुनाव चेयरमैन गोविंद मेवाड़, चुनाव पदाधिकारी श्यामसुंदर परशुरामपुरिया, उमेश राजगढिया, तथा अनिल गोयल के नेतृत्व में आरम्भ कर सन्ध्या 8 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। ग्यारह सदस्यों की धर्मशाला कार्यकरिणी कमेटी के चुनाव हेतु 15 प्रत्याशी मैदान में थे।जिसमें चुनाव समिति द्वारा 35 सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया जिनके सहयोग से निष्पक्ष चुनाव संपादित हुआ।35 सदस्यों में रवि चौधरी, मनीष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, मनोज बंसल, अमित अग्रवाल, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, आशीष नेमानी, आशीष अग्रवाल, सुशील गर्ग, विकास अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, मिलिंद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, सुनील बंसल, वरूण बगड़िया, राजू पिलानिया, महेश अग्रवाल, गौतम जालान, गोपाल शर्मा, सुभाष अग्रवाल, विकास साह तथा शरद चौधरी है। साथ ही मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा की महिलाओं मिली अग्रवाल, आरती शर्मा, नेहा अग्रवाल, मीनू बगड़िया इत्यादि अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1570 वोटर में कुल 605 मतदान हुवे जिसमें 23 वोट रिजेक्ट कर 582 वोट वैध पाए गए।
चुनाव में विजयी हुए ये प्रत्याशी
जगदीश प्रसाद गोयल को सर्वाधिक वोट 530 वोट मिले। दूसरे स्थान पर नरेश कुमार अग्रवाल को 526, संजीव कुमार बेरलिया को 517, सुनील गोयल को 478, प्रवीण कुमार अग्रवाल को 474, संदीप कुमार अग्रवाल को 444, महावीर प्रसाद खंडेलवाल को 442, विनोद कुमार पंकज को 434, दयानंद शर्मा को 424, नंदलाल अग्रवाल को 399 तथा सांवरमल अग्रवाल को भी 399 वोट मिले।। इन 11 सदस्यों को चुनाव समिति ने विजयी घोषित किया। चार सदस्य जो इस वर्ष कमेटी में न आ सके,जिनमे अनिल सुरेखा को 387 वोट,आलोक बेरलिया को 338, प्रदीप कुमार शर्मा को 309 तथा राहुल बेरलिया को 301 वोट मिले।वर्तमान में श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला कमेटी के 1570 सदस्य है।जिसमे 965 आजीवन सदस्य तथा 605 आम सदस्य है।।
उक्त जानकारी चुनाव कमेटी के पदाधिकारी उमेश राजगढ़िया ने दी।।